क्रिया किसे कहते हैं और इसके कितने प्रकार होते हैं? कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया

 

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 6 क्रिया और उसके भेद के बारे में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रश्न उत्तर यहाँ दिए गए हैं। बच्चे यहाँ यह सीखते हैं कि क्रिया क्या होती है और हिंदी व्याकरण में इसका क्या प्रयोग होता है या कैसे प्रयोग किया जाता है। चित्रों के माध्यम से बच्चे शीघ्र सिख लेते हैं इसलिए कुछ चित्रों के माध्यम से भी इसे समझाने का प्रयास किया गया है।

 NCERT Solutions for Class 1 Hindi Grammar Chapter 6 Kriya and its types Question Answers for the academic session 2024-25 are given here. Children learn here what is a verb and what is its use in Hindi grammar or how it is used. Children learn quickly through pictures, so an attempt has been made to explain it through some pictures as well.

 


 

क्रिया किसे कहते हैं और इसके कितने प्रकार होते हैं?

जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहा जाता है। संस्कृत में क्रिया रूप को धातु कहते हैं। हिंदी में इन धातुओं के साथ ‘ना’ लगता है।

 

जैसे: पढ़ना, लिखना, खाना, पीना, खेलना, सोना आदि।

क्रिया के उदाहरण:

  • राकेश गाना गाता है।
  • मोहन पुस्तक पढता है।
  • मनोरमा नाचती है।
  • मानव धीरे-धीरे चलता है।
  • घोडा बहुत तेज़ दौड़ता है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में गाता है, पढता है, नाचती है, दौड़ता है, चलता है आदि शब्द किसी काम के होने का बोध करा रहे हैं। अतः यह क्रिया कहलायेंगे।

  • क्रिया हमें समय सीमा के बारे में संकेत देती है। क्रिया के रूप की वजह से हमें यह पता चलता है की कार्य वर्तमान में हुआ है, भूतकाल में हो चूका है या भविष्यकाल में होगा।
  • क्रिया का निर्माण धातू से होता है। जब धातू में ना लगा दिया जाता है तब क्रिया बन जाती। क्रिया को संज्ञा और विशेषण से भी बनाया जाता है। क्रिया को सार्थक शब्दों के आठ भेदों में से एक माना जाता है।

क्रिया के भेद:

कर्म जाती तथा रचना के आधार पर क्रिया के भेद

कर्म जाती तथा रचना के आधार पर क्रिया के मुख्यतः दो भेद होते है :

  1. अकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया।

1. अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया का फल कर्ता पर ही पड़ता है वह क्रिया अकर्मक क्रिया कहलाती हैं। इस क्रिया में कर्म का अभाव होता है। जैसे : श्याम पढता है।

इस वाक्य में पढने का फल श्याम पर ही पड़ रहा है। इसलिए पढता है अकर्मक क्रिया है। जिन क्रियाओं को कर्म की जरूरत नहीं पडती या जो क्रिया प्रश्न पूछने पर कोई उत्तर नहीं देती उन्हें अकर्मक क्रिया कहते हैं।

अथार्त जिन क्रियाओं का फल और व्यापर कर्ता को मिलता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।

अकर्मक क्रिया के उदाहरण :

  • राजेश दौड़ता है।
  • सांप रेंगता है।
  • पूजा हंसती है।
  • मेघनाथ चिल्लाता है।
  • रावण लजाता है।
  • राम बचाता है।

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरणों में देख सकते हैं कि दौड़ता हैं, रेंगता है, हंसती है, चिल्लाता है, बचाता है, आदि वाक्यों में कर्म का अभाव है एवं क्रिया का फल करता पर ही पड़ रहा है। अतः यह उदाहरण अकर्मक क्रिया के अंतर्गत आयेंगे।

2. सकर्मक क्रिया

जिस क्रिया में कर्म का होना ज़रूरी होता है वह क्रिया सकर्मक क्रिया कहलाती है। इन क्रियाओं का असर कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है। सकर्मक अर्थात कर्म के साथ।

जैसे : विकास पानी पीता है। इसमें पीता है (क्रिया) का फल कर्ता पर ना पडके कर्म पानी पर पड़ रहा है। अतः यह सकर्मक क्रिया है।

सकर्मक क्रिया के उदाहरण :

  • रमेश फल खाता है।
  • सुदर्शन गाडी चलाता है।
  • मैं बाइक चलाता हूँ।
  • रमा सब्जी बनाती है।
  • सुरेश सामान लाता है।

जैसा कि आप ऊपर दिए गये उदाहरणों में देख सकते हैं कि क्रिया का फल कर्ता पर ना पडके कर्म पर पड़ रहा है। अतः यह उदाहरण सकर्मक क्रिया के अंतर्गत आयेंगे।

सकर्मक क्रिया के भेद :

  1. एककर्मक क्रिया : जिस क्रिया में एक ही कर्म हो तो वह एककर्मक क्रिया कहलाती है। जैसे: तुषार गाडी चलाता है। इसमें चलाता(क्रिया) का गाडी(कर्म) एक ही है। अतः यह एककर्मक क्रिया के अंतर्गत आएगा।
  2. द्विकर्मक क्रिया : जिस क्रिया में दो कर्म होते हैं वह द्विकर्मक क्रिया कहलाती है। पहला कर्म सजीव होता है एवं दूसरा कर्म निर्जीव होता है।
    जैसे: श्याम ने राधा को रूपये दिए। ऊपर दिए गए उदाहरण में देना क्रिया के दो कर्म है राधा एवं रूपये। अतः यह द्विकर्मक क्रिया के अंतर्गत आएगा।

संरचना के आधार पर क्रिया के भेद

संरचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होता है :

  1. प्रेरणार्थक क्रिया : जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि कर्ता स्वयं काम ना करके किसी और से काम करा रहा है। जैसे: बोलवाना, पढवाना, लिखवाना आदि।
  2. नामधातु क्रिया : ऐसी धातु जो क्रिया को छोड़कर किन्ही अन्य शब्दों जैसे संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि से बनती है वह नामधातु क्रिया कहते हैं। जैसे: अपनाना, गर्माना आदि।
  3. सयुंक्त क्रिया : ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया कहलाती है। जैसे: खा लिया, चल दिया, पी लिया आदि।
  4. कृदंत क्रिया : जब किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसका नया क्रिया रूप बनाया जाए तब वह क्रिया कृदंत किया कहलाती है। जैसे दौड़ना, भागता आदि
  5.   उदहारण:
    1. मयंक पढ़ रहा है।
    2. मोर नाच रहा है।
    3. पक्षी उड़ रहे हैं।
    4. बालक सो रहा है।
    5. लड़के खेल रहे हैं।
    6. सुप्रिया गा रही है।

    हम सभी कुछ न कुछ काम करते हैं। ऊपर लिखे वाक्यों में पढ़ने, नाचने, उड़ने, सोने, खेलने और गाने आदि शब्दों के द्वारा किसी न किसी काम को कराने या होने का बोध हो रहा है। ये क्रिया शब्दों के उदाहरण हैं।

    स्मरणीय तथ्य

    1. सभी लोग कुछ न कुछ करते हैं। यही काम जिन शब्दों से शब्दों से काम होने का पता चलता है,उन्हें क्रिया कहते हैं।
    2. वाक्य रचना में क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है।

    नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए:

    Q1

    जिन शब्दों से काम होने का पता चलता है उसे कहते हैं?

    [A]. विशेषण
    [B]. सर्वनाम
    [C]. क्रिया
    उत्तर: विकल्प C
    व्याख्या:

    जिन शब्दों से काम के होने का पता चलता है उसे क्रिया कहते हैं।

    Q2

    खाना क्रिया है:

    [A]. हाँ
    [B]. नहीं
    [C]. पता नहीं
    उत्तर: विकल्प A
    व्याख्या:

    भोजन करने का कार्य हो रहा है।

    Q3

    गाना क्रिया नहीं है:

    [A]. हाँ
    [B]. नहीं
    [C]. पता नहीं
    उत्तर: विकल्प B
    व्याख्या:

    गाना क्रिया है।

    सही क्रिया चुनकर वाक्य पूरा कीजिए:

    1. धोबी कपड़े _______ है। (मांज रहा / धो रहा)
    2. नेहा गीत _________ है। (बोल रही / गा रही)
    3. चिड़ियाँ आकाश में __________ हैं। (तैर रही / उड़ रही)

    उत्तर:
    1. धो रहा
    2. गा रही
    3. उड़ रही

    निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए और क्रिया को रेखांकित कीजिए:

    1. कबूतर उड़ रहा है।
    2. मछली तैर रही है।
    3. यश खेल रहा है।
    4. मोर नाच रहा है।

    उत्तर:
    1. उड़
    2. तैर
    3. खेल
    4. नाच

    निम्नलिखित वाक्यों में कौन सा क्रिया शब्द प्रयुक्त हो रहा है।

    1. घोड़ा दौड़ रहा है।
    2. हवाई जहाज आसमान में उड़ता है।
    3. नेहा गीत गाती है।
    4. चिड़िया उड़ रही है।
    5. सूरज पूर्व में उगता है।

    उत्तर:
    1. दौड़ना
    2. उड़ना
    3. गाना
    4. उड़ना
    5. उगना

Post a Comment

Previous Post Next Post