कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषण
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 विशेषता बताने वाले शब्द अर्थात विशेषण शब्दों के बारे में सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से मुफ़्त में पढ़ें। कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण में विशेषण को अच्छी तरह से समझाने के लिए कई उदाहरणों के माध्यम से यहाँ बताया गया है। कई प्रश्नों को चित्रों के माध्यम से समझाया गया है ताकि बच्चों को अच्छी तरह से हिंदी व्याकरण सीख सकें।
Read NCERT Solutions for Class 1 Hindi Grammar Chapter 4 Characteristic Words i.e. Adjective Words for CBSE Session 2024-25 for free here. Hindi Grammar for Class 1 has been explained here through many examples to explain adjectives well. Many questions have been explained through pictures so that children can learn Hindi grammar well.
विशेषण किसे कहते हैं? विशेषण के कितने भेद होते हैं ?
परिभाषा -- जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताए उस शब्द को 'विशेषण' कहते है, जैसे -- 'कालाकोट' और 'अच्छा लड़का' में 'काला' तथा 'अच्छा' शब्द विशेषण है। जिन शब्दो की विशेषता बतलायी जाती है, उन्हे विशेष्य कहते है। ऊपर के उदहारण में कोट अथवा लड़का शब्द विशेषण है।
विशेषण के भेद
विशेषण के मुख्यतः चार भेद हैं
(1). संख्यावाचक विशेषण
(2). परिमाणवाचक विशेषण
(3). गुणवाचक विशेषण
(4). सार्वनामिक विशेषण
—————————— संख्यावाचक विशेषण ——————————
जिस विशेषण से संज्ञा की संख्या (निश्चित या अनिश्चित) का बोध हो, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे -- दो , चार , पहला , चौथा , दोहरा , चौगुना , आधा , पाव , कुछ , बहुत , सैकड़ों , असंख्य आदि।
चार लड़के आ रहे हैं। (चार लड़के -- निश्चित संख्या)
कुछ लड़के जा रहे हैं। (कुछ लड़के -- अनिश्चित संख्या)
————————— परिमाणवाचक विशेषण —————————
जो विशेषण वस्तु के परिमाण या मात्रा (निश्चित या अनिश्चित) का बोध कराए, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे -- दो लिटर , तीन मीटर , थोड़ा , बहुत , कुछ , कम , सारा , पूरा , इतना , उतना , जितना , कितना आदि।
दो लिटर दूध दें। (दो लिटर -- निश्चित परिमाण)
तीन मीटर कपड़ा दें। (तीन मीटर -- निश्चित परिमाण) थोड़ा दूध चाहिए। (थोड़ा दूध -- अनिश्चित परिमाण) बहुत कपड़े चाहिए। (बहुत कपड़े -- अनिश्चित परिमाण)
—————————— गुणवाचक विशेषण ——————————
जिस विशेषण से गुण, दोष, रंग, आकार, स्वभाव, दशा, अवस्था आदि का बोध हो उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे -- अच्छा , बुरा , सच्चा , झूठा , नेक , भला , सुन्दर , कुरूप , आकर्षक , सीधा , टेढ़ा , लाल , पीला , हरा , नीला , लंबा , चौड़ा , छोटा , बड़ा , दयालु , कठोर , सूखा , गीला . दुबला , पतला , नया , पुराना , आधुनिक , प्राचीन , बनारसी , मुरादाबादी आदि।
वह भला/अच्छा आदमी है। (भला/अच्छा -- गुणबोधक)
मोहन बुरा/दुष्ट लड़का है। (बुरा/दुष्ट -- अवगुणबोधक)
कपड़ा लाल/पीला है। (लाल/पीला -- रंगबोधक)
भाला नुकीला/लंबा है। (नुकीला/लंबा -- आकारबोधक)
मोहन दुबला/मोटा है। (दुबला/मोटा -- दशाबोधक)
—————————— सार्वनामिक विशेषण ——————————
जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त हो , उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। जैसे -- यह , वह , कौन , क्या , कोई , कुछ आदि।
उपर्युक्त शब्द सर्वनाम और विशेषण दोनों हैं। यदि ये क्रिया के पहले प्रयुक्त हों, तो सर्वनाम और संज्ञा के पहले प्रयुक्त हों, तो सार्वनामिक विशेषण। जैसे --
यह देखो। (क्रिया के पहले -- यह -- सर्वनाम)
यह फूल देखो। (संज्ञा के पहले -- यह -- सार्वनामिक विशेषण)
वह खेलेगा। (क्रिया के पहले -- वह -- सर्वनाम)
वह लड़का खेलेगा। (संज्ञा के पहले -- वह -- सार्वनामिक विशेषण)
उपर्युक्त बातों से स्पष्ट हो जाता है कि -- 'यह' और 'वह' शब्द सर्वनाम भी हैं और विशेषण भी। यह आप पर निर्भर करता है कि इनका प्रयोग आप किस रूप में करते हैं। अतः इन शब्दों के प्रयोग में सावधानी रखें, अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो सकता है।
विशेषण
विशेषता बताने शब्द विशेषण कहलाते हैं।
उदाहरण:
1. लाल गुलाब: यहाँ पर लाल रंग गुलाब की विशेषता बता रहा है अतः लाल विशेषण है।
2. मोटा आदमी: यहाँ पर मोटा शब्द आदमी की विशेषता बता रहा है इसलिए मोटा विशेषण है।
3. साफ़ पेंट: पेंट कैसी है साफ़ है। साफ़ शब्द पेंट की विशेषता बता रहा है।
4. मीठा आम: आम की विशेषता क्या है? मीठा है। इसलिए कह सकते हैं कि मीठा शब्द विशेषण है।
5. अच्छा लड़का: लड़का कैसा है? लड़का अच्छा है। अच्छा शब्द लड़के की विशेता बता रहा है।
6. ठंडी आइसक्रीम: आइसक्रीम ठंडी है। ठंडा शब्द आइसक्रीम की विशेषता बता रहा है।
7. लम्बी रेलगाड़ी: रेलगाड़ी लम्बी है। लम्बा शब्द रेलगाड़ी की विशेषता बता रहा है।
8. गरम चाय: गरम शब्द चाय की विशेषता बता रहा है अतः गरम शब्द विशेषण है।
दिए गए विशेषण शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे कीजिये: (पीला, साफ़, मोटा, लम्बी, लाल)
1. हमेशा ________ कपडे पहनने चाहिए।
2. मैनें एक ________ आदमी देखा।
3. साधू की दाढ़ी ________ है।
4. मेरे पास एक ________ गुब्बारा है।
5. मैंने बागीचे में _______ फूल देखा।
उत्तर:
1. साफ़
2. मोटा
3. लम्बी
4. पीला
5. लाल
चित्र देखकर दिए गए शब्दों में से एक शब्द में प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
1. पेड़ पर कितना पक्षी बैठे है? _________ (एक / चार)
2. बतख किस रंग का है? ___________ (लाल / सफ़ेद)
3. पहाड़ कैसे हैं? ___________ (ऊंचे / नीचे)
4. पेड़ के पत्तों का रंग कैसा है? ________ (हरा / नीला)
5. तालाब के पानी का रंग कैसा है? ________ काला / नीला)
उत्तर:
1. एक
2. सफ़ेद
3. ऊंचे
4. हरा
5. नीला