संज्ञा किसे कहते हैं कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 संज्ञा class 1 hindi grammar chapter 1

 

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 संज्ञा

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 नाम वाले शब्द – संज्ञा के लिए अभ्यास, रिक्त स्थान तथा अन्य प्रश्न सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी व्याकरण में संज्ञा के अभ्यास के लिए चित्रों के माध्यम से कई प्रश्न दिए गए हैं ताकि बार बार दोहराने से हिंदी व्याकरण में संज्ञा के प्रयोग के बारे में सीख सकें।

NCERT Solutions for Class 1 Hindi Grammar Chapter 1 Noun Words – Exercises for Noun, Fill in the Blanks and Other Questions for CBSE Session 2024-25 can be accessed here. Many questions have been given through pictures for the practice of Noun in Hindi Grammar for class 1 students so that by repeating it again and again, they can learn about the use of noun in Hindi grammar. 



कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 1 संज्ञा

संज्ञा और उसके भेद

संज्ञा किसे कहते हैं 

किसी व्यक्ति, वस्तु ,स्थान आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।

जैसे - पशु (जाति), सुन्दरता (गुण), व्जैसे (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान), मारना (क्रिया)।

यह पाँच प्रकार की होती है ―

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा।

2. जातिवाचक संज्ञा।

3. समूहवाचक संज्ञा।

4. द्रव्यवाचक संज्ञा।

5. भाववाचक संज्ञा।

व्यक्तिवाचक संज्ञा

जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे - जयपुर, दिल्ली, भारत, रामायण, अमेरिका, राम, श्याम, अफ्रीका इत्यादि।

जातिवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी प्राणी या वस्तु की समस्त जाति का बोध होता है,उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे - घोड़ा, फूल, मनुष्य, वृक्ष आदि।

समूहवाचक संज्ञा

जब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे- परिवार, कक्षा, सेना, भीड़, पुलिस आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा

जब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध हो तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे - पानी, लोहा, तेल, घी, दाल आदि।

भाववाचक संज्ञा

जिस संज्ञा शब्द से किसी गुण , दोष , भाव , अथवा  दशा , का बोध होता हा , उसे भाववाचक संज्ञा कहते है।

जैसे - बचपन, जवानी, बुढ़ापा, भला , महता, सुन्दरता, मदुर्ता ,सत्य, कोमलता  आदि। 

 

संज्ञा

प्रत्येक वस्तु का कोई ना कोई नाम होता है। व्याकरण की भाषा में उसे संज्ञा कहा जाता है। संज्ञा के कुछ उदाहरण: यहाँ पर संज्ञा के कुछ अलग-अलग उदाहरण दिए गए हैं।
1. विद्यालय: विद्यालय उस भवन का नाम हैजिसमें विद्यार्थी पढ़ते हैं।
2. बाघ: एक विशेष जंगली जानवर का नाम है।
3. महात्मा गाँधी: एक महापुरुष का नाम है जिसने भारत को आजादी दिलवायी।
4. मोर: एक विशेष पक्षी का नाम है जिसके पंख अत्यंत सुन्दर होते हैं।
5. स्याही: लिखने के लिए प्रयुक्त होने वाला एक प्रकार का रंग।
6. सेब: एक विशेष प्रकार का फल।
7. सैनिक: देश की रक्षा करने वाले लोग
8. किताब: पढ़ने की सामग्री
9. बालक: एक विशेष आयु वर्ग का पुरुष

ये सभी संज्ञा हैं।

नीचे दिए गए चित्र पहचानकर उनके नाम लिखिए:

1 व्यक्तियों के नाम: लड़का, लड़की, व्यक्ति

2. स्थानों के नाम: चिड़ियाघर, विद्यालय, पार्क

3. प्राणियों के नाम: मुर्गा, घोड़ा, गाय

4. वस्तुओं के नाम: किताब, कंप्यूटर, कुर्सी

संसार में प्रत्येक छोटी बड़ी वस्तु,प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक प्राणी, प्रत्येक स्थान का एक नाम होता है उस नाम को संज्ञा कहते हैं।

स्मरणीय तथ्य

1. दुनिया में जितनी भी चीजें हैं, उन सबका कोई-न-कोई नाम अवश्य होता है।
2. व्यक्तियों के नाम, वस्तुओं के नाम,स्थानों के नाम को संज्ञा कहते हैं।

 

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर छांटकर लिखिए:

Q1

संज्ञा कहते हैं:

[A]. वस्तु को
[B]. स्थान को
[C]. प्राणी को
[D]. इन सभी को
Q2

जो जातिवाचक संज्ञा नहीं हैं:

[A]. राम
[B]. सेना
[C]. व्यक्ति
[D]. जंगल

संज्ञा शब्द लिखिए:

पाँच फलों के नाम बताइये:

आम, सेब, अमरुद, संतरा, केला

पाँच व्यक्तियों के नाम बताइये:

राम, कृष्ण, विविकानंद, महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी

पाँच प्राणियों के नाम:

शेर, गाय, भैंस, कुता, बिल्ली

अपनी कक्षा की चार वस्तुओं के नाम लिखिए:

स्यामपट,चाक, मेज, कुर्सी, डस्टर

नीचे कुछ नाम दिए गए हैं उनमें से जो संज्ञा नहीं है उसको छांटकर लिखिए:

(A) आम, मीठा, अनार, पपीता
उत्तर: मीठा

(B) आयुष, प्रणव, कमल, वह
उत्तर: वह

(C) चिड़िया, मोर, सुन्दर, तोता
उत्तर: सुन्दर

(D) उधर, भालू, शेर, हाथी
उत्तर: उधर

दिए गए शब्दों में से निम्नलिखित संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए: (आगरा, पेन्सिल, राम, केरल, पेन, पुस्तक, रमेश, मिठास, सफलता, सुगंध,पार्क, सुन्दरता, आयुष, घड़ी, जम्मू, नेहा)

(A) व्यक्तियों के नाम:
राम, रमेश, आयुष, नेहा

(B) स्थानों के नाम:
आगरा, जम्मू

(C) वस्तुओं के नाम:
पेन्सिल, पेन, पुस्तक, घड़ी, पार्क

(D) भावों के नाम:
मिठास, सफलता, सुगंध, सुन्दरता

 

Post a Comment

Previous Post Next Post